मंझनपुर: कौशांबी में बौखल बाबा महादेव मंदिर से दो क्विंटल वजनी घंटे की चोरी, दूसरी बार हुई चोरी, लाखों की संपत्ति हुई पार
महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां स्थित बौखल बाबा महादेव मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर परिसर से दो क्विंटल से अधिक वजनी घंटे चोरी कर लिए। यह इस मंदिर में चोरी की दूसरी घटना बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह मंदिर हिनौता पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है।