जनपद कानपुर देहात में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।