उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में लंबित आवास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीडीओ सह सीओ श्री तिवारी ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार बारी-बारी से लंबित आवासों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।