हुज़ूर: भोपाल में हिंदू लड़कियों से रेप व ब्लैकमेलिंग करने का मामला, शहर काजी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की
Huzur, Bhopal | May 6, 2025 राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग में अब भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने बयान जारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में ऐसी हरकतों की कोई जगह नहीं है और यह धर्म की शिक्षाओं के खिलाफ है। धर्म में बलात्कार करने वाले को कोड़े मारने की सजा हैं।