हुज़ूर: MP बोर्ड ने परीक्षा परिणाम किए घोषित, 10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.48% छात्र-छात्राएँ हुए उत्तीर्ण
Huzur, Bhopal | May 6, 2025 लंबे इन्तजार के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। 10वीं कक्षा में जहां 76.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं में 74.48 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड में नरसिंहपुर जिला तीसरे साल पहले स्थान पर रहा है। जिले से 92.73 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए।