झांसी: सरेराह युवक पर बाइक सवारों ने होटल एंब्रोसिया के सामने झोंका फायर, सीपरी पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 सीपरी बाजार के रामा बुक डिपो चौराहा होटल एंब्रोसिया के सामने रहने वाले निखिल वाल्मीक ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे वह घर के बाहर रोड पर होटल एंब्रोसिया के पास टहल रहा था। तभी दो बाइक पर सवार तीन युवक आए और आते ही उसके सामने अपनी बाइक लगाकर गाली गलौज करते हुए तमंचा निकाल कर लोड करने लगे। स्थिति को भांप कर निखिल भागने का प्रयास करने लगा।