सिराथू: JCB से अझुवा इलाके में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की तस्वीरे सामने आने पर पुलिस जाँच में जुटी
थाना सैनी के अझुवा इलाके में जेसीबी मशीन से इनदिनों मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन का आरोप एक स्थानीय व्यक्ति जिसका नाम दशरथ बताया जा रहा है। दशरथ पर पहले भी मिट्टी खनन मामले में थाना सैनी में कार्यवाही हो चुकी है। तस्वीरे सामने आने पर पुलिस ने कहा है कि मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है।