सिराथू: अज्ञात वाहन की टक्कर से कैमा में बाइक सवार युवक व साइकिल सवार साधु हुआ घायल, साधु को भेजा गया जिला अस्पताल
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा में अज्ञात वाहन ने साइकिल से जा रहे एक साधु और बाइक से जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों में से साधु की हालत को ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वहीं, बाइक सवार युवक सिराथू में भर्ती है।