सिराथू: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर सिराथू सीओ ने भरवारी के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
सिराथू सर्कल के क्षेत्र अधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने गुरुवार को भरवारी के खूब लाल इंटर कॉलेज भवंस मेहता डिग्री कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज का मोइन करते हुए यहां की व्यवस्थाओं को देखा है। आगामी परीक्षा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सीओ ने व्यवस्था का जायजा लिया और सकुशल परीक्षा करवाने के दिशा निर्देश दिए हैं।