गैरतगंज: अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गैरतगंज में क्रांतिकारी किसान संगठन की बैठक, मांगों पर मिला शीघ्र निराकरण का आश्वासन
रविवार दोपहर करीब 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गैरतगंज में क्रांतिकारी किसान संगठन मध्य भारत के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन ने अपने ज्ञापन के अनुरूप बिंदुवार अपनी मांगों को मजबूती से रखा। प्रतिनिधियों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की