किशनगढ़ बास: मंडल रेल प्रबंधक ने खैरथल स्टेशन का निरीक्षण किया, दूसरे प्लेटफार्म का गेट बनवाने की मांग की
Kishangarhbas, Alwar | Jul 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे खैरथल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारती योजना के तहत हुए कार्यों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने प्लेटफार्म वेटिंग रूम विशेष सुविधा कक्ष फुट ओवर ब्रिज सहित मुख्य द्वार और पार्किंग क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया साथ ही सुधार के निर्देश दिए।