जगदलपुर: दंतेश्वरी वार्ड में हुए दर्दनाक हत्याकांड के विषय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा, विवेचना जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग तारा सिंह (73) अपनी पत्नी विजय (70) और बेटे के साथ शहर के बैला बाजार इलाके में रहता था। तारा सिंह थोड़ा गुस्से वाला था। उसकी पत्नी बीमार रहती थी। घर के फर्स्ट फ्लोर में बेटा रहता है। ये दोनों बुजुर्ग दंपति नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे।