जगदलपुर: नक्सल-डेडलाइन से पहले 7 फरवरी को अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे, रायपुर में हाईलेवल मीटिंग करेंगे, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। शासन द्वारा बुधवार दोपहर 1 बजेजारी प्रोटोकॉल के अनुसार अमित शाह शनिवार की रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन रविवार को नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।