मंझनपुर: कौशाम्बी में आज NEET-UG की परीक्षा, 1113 अभ्यर्थियों की किस्मत दांव पर; परीक्षा तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी
मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश का सपना संजोए 1113 अभ्यर्थियों के लिए रविवार का दिन बेहद अहम है। जिले में आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए करारी और सराय अकिल क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।