घाघरा: नवडीहा के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल
Ghaghra, Gumla | May 21, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार खटंगा निवासी युवक छोटे उरांव घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा छोटे का इलाज किया गया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार छोटे उरांव अपने साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था