मुरैना नगर: पुरानी हाउसिंग कॉलोनी में महापौर बंगले पर वार्ड-3 के रहवासियों का धरना,300 घरों की बिजली गुलविरोध का वीडियो हो रहा वायरल
मुरैना नगर निगम के वार्ड-3 में बिजली आपूर्ति ठप होने से 300 घर अंधेरे में हैं।नाराज वार्डवासियों ने पुरानी हाउसिंग कॉलोनी स्थित महापौर शारदा सोलंकी के बंगले पर धरना देकर प्रशासन व बिजली विभाग पर लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।शिकायतों के बावजूद समाधान न मिलने से आक्रोश बढ़ा। महापौर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई।धरने के वीडियो वायरल हो रहे है।