सीतापुर: बैकुंठापुर निवासी महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान मिश्रिख स्वास्थ्य केंद्र में हुई मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के बैकुंठापुर गांव में रहने वाली एक महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान मिश्रिख स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद परिवार वालों ने जमकर हंगामा और बवाल काटा था जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है पुलिस तहकीकात में जुटी है।