भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को लेकर रविवार दिन के दो बजे अंजुमन इस्लामिया के तत्वाधान में चक्रधरपुर के बाज़ार हॉल में में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे। प्रतियोगिता में चक्रधरपुर के विभिन्न 11 स्कूलों के 77 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।