पाटी विकास खंड महाराष्ट्र से सटा होकर तोरणमाल की समीपस्थ है। मेले में शामिल होने के लिए धार,खरगोन समेत आसपास के जिलों के भक्तगण पाटी विकास खंड से ही आना जाना करते हैं। तोरणमाल जाने के लिए विकास खंड के लिम्बी गुड़ी,रोसर,चेरवी होकर तोरणमाल जाना पड़ता है। ग्राम गुड़ी में 30 युवाओं की टीम ने एक नई पहल शुरू की है। भक्तों के लिए निःशुल्क चाय व पानी की व्यवस्था की है।