बारां: पंजाबी महिला मंडल स्मार्ट ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, गरीब तबके के बच्चों को दिए उपहार, बच्चों के चेहरे खिले
Baran, Baran | Oct 18, 2025 पंजाबी महिला मंडल स्मार्ट ने बच्चों संग दीपावली मनाई पंजाबी महिला मंडल स्मार्ट द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर बस्तियों में रहने वाले प्यारे बच्चों के साथ दीवाली मनाई। पंजाबी महिला मंडल स्मार्ट बारां की अध्यक्षा मीना पिपलानी ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को खुशियां बांटने का संकल्प लेते हुए बस्तियों में जाकर प्यारे बच्चों को पटाखे, मिठाई दी।