सिकंदरा: बकरीद को लेकर सिकंदरा पुलिस अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
Sikandra, Jamui | May 27, 2026 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिकंदरा थाने की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बुधवार 6 बजे जमुई एसपी के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च सिकंदरा बाजार, महादेव सिमरिया, मिर्जागंज, पोहे और जखड़ा सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।