चंदला: माजरा गहरावन में सड़क निर्माण विवाद: यूट्यूबर मानसी साहू का हंगामा, ट्रैक्टर के आगे खड़ी होकर काम रोका, वीडियो वायरल
छतपुरा के माजरा गहरावन में सड़क निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। यूट्यूबर मानसी साहू ने सरपंच से टकराव के बीच चलते ट्रैक्टर के सामने खड़े होकर काम रुकवाने की कोशिश की। गुरुवार की शाम 5 बजे वायरल हुए वीडियो में वह ट्रैक्टर को आगे न बढ़ने देने की बात कहती नजर आ रही हैं। साथ ही कलेक्टर को वीडियो दिखाने की धमकी देकर प्रशासन पर दबाव बनाने के आरोप है।