शाहबाद: शाहबाद घाटी में हाईवे से नीचे उतरी बाइक, मध्य प्रदेश का युवक हुआ घायल
Shahbad, Baran | Jul 19, 2026 जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली शाहबाद नेशनल हाईवे पर शाहबाद घाटी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित होकर बाइक हाईवे से नीचे उतर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मध्य प्रदेश निवासी सोनू पुत्र मोहन जाटव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शाहबाद थाने के आरक्षक प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे।