चित्रकोट विधायक विनायक गोयल लोहण्डीगुड़ा मंडल के ग्राम करकापाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए । जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।