डेहरी: डेहरी विधायक सोनू सिंह का बड़ा ऐलान: सरकारी बंगला अब 'जनता का घर', कहा- यह डेहरी की जनता के लिए समर्पित
Dehri, Rohtas | Jul 7, 2026 डेहरी विधायक सोनू सिंह का बड़ा ऐलान: सरकारी बंगला अब 'जनता का घर', कहा—यह डेहरी की जनता के लिए समर्पित। डेहरी के विधायक सोनू सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए अपने सरकारी आवास को "जनता का घर" घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बंगला केवल विधायक का आवास नहीं, बल्कि डेहरी की जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा।