वाराणसी के अस्सी घाट पर 12 साल की बच्ची डूबी: NDRF को 4 घंटे बाद मिला शव
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2024 वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा में डूबने से एक 12 साल के बच्ची की मौत हो गई। वो अपनी बहन के साथ गंगा नहाने आई थी। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 4 घंटे के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।