दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से संकट मोचन तक निकाला गया हनुमत ध्वजा प्रभात फेरी, हजारों लोग हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2024 श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय यात्रा की अंतिम कड़ी मंगलवार को हनुमान जन्म उत्सव पर भव्य हनुमत ध्वजा प्रभात फेरी गजब निखरी। कौशल शर्मा के नेतृत्व में 15 दिनों तक लगातार हनुमान पूजा यात्रा धर्म संघ दुर्गाकुंड से निकलकर विभिन्न मार्ग होते हुए संकट मोचन पहुंचता है।