ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में पेट्रोल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों को दिया था अंजाम
ग्वालियर में पेट्रोल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों को दिया अंजामग्वालियर पुलिस ने कार में पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागने वाले आरोपी सोनपाल सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है. आदर्श नगर निवासी सोनपाल 12वीं तक पढ़ा है और दूध का धंधा करता है. वह अपने पिता की कार का इस्तेमाल कर झांसी रोड सहित कई पेट्रोल पंपों पर वारदातों को अंजाम दे चुका है.