ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: थाना परिसर में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत
ग्वालियर में थाना परिसर में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले व्यक्ति की मौत हजीरा थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगने वाले युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई है। मृतक ने 24 जुलाई को आत्महत्या करने का प्रयास किया था, पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वह पत्नी से छेड़छाड़ की घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था।