इगलास कस्बा की श्रीजी धाम कालोनी निवासी एक विवाहिता ने पति, सास-ससुर, देवर व एक अन्य महिला पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता राखी पुत्री रनवीर सिंह का कहना है कि उसका विवाह 2017 में राजस्थान के कुम्हेर क्षेत्र में दान दहेज के साथ शादी हुई थी।