भरथना: बकेवर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी किया गिरफ्तार भेजा जेल
थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया। थाने में दर्ज धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी मोहल्ला किदवई नगर बकेवर निवासी हरिओम पुत्र बालकिशन को जरिए मुखबिर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज रामप्रताप सिंह कांस्टेबल सुनील भारती ने शनिवार देर शाम 4:45 बजे व्यासपुर ईट भट्टा के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।