भरथना: अशोका ढाबा के सामने NH19 पर ट्रक के ओवरटेक से कार ङिवाइङर से टकरा गई,हादसे में CHCअधीक्षक घायल,पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
राजपुर चकरनगर CHCअधीक्षक अजय विक्रम सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए।यह घटना बीती रात्रि आगरा कानपुर NH19 अशोका ढाबा के सामने ट्रक के ओवरटेक से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आगरा से बकेवर आवास पर वापस आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस नेCHCअधीक्षक को अपनी गाड़ी में बैठा कर उपचार के लिए CHC महेवा पहुंचा। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।