दरभंगा: दरभंगा में चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 8:30 बजे अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हसन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है, जहां चेन छिनतई का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। मृतक की पहचान श्रवण कुमार के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय परिसर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे।