सीतापुर: रामकोट में विवाद के चलते साले की हत्या करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार, गमछे से गला घोटकर की थी हत्या
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के मैनासी सरैया में विवाद के चलते जीजा ने अपने साल की हत्या कर दी थी। जिसके बाद शव को नहर के किनारे दफना दिया था ल। मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस के द्वारा आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है जीजा ने अपने साल की गमछा से गला घोट कर हत्या की थी।