11वीं बुंदेलखण्डी कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न समाज के प्रमुख व्यक्तियों की बैठक सम्पन्न हुई
कावड़ यात्रा का आयोजन आयोजन 9 अगस्त को होना है । इसी तारतम्य में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया और उनकी समिति के द्वारा होटल शेल्टर एंड में विभिन्न समाज के प्रमुख व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हिंदू धर्म में कावड़ यात्रा के महत्व और जटाशंकर धाम तक दो दिवसीय पैदल कावड़ यात्रा का आमंत्रण दिया गया।
11वीं लगातार कांवड़ यात्रा 9 अगस्त 2026 रामचरितमानस प्रांगण छतरपुर से प्रस्थान करेगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, शंकर लाल सोनी, लालू लालवानी समेत 100 अधिक वरिष्ठ नागरिक व व्यापारीगण उपस्थित रहे।
पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया ने सभी से कमल यात्रा में चलने और भगवान की भक्ति भाव में विभोर होने के लिए बुंदेलखंड के केदारनाथ कहीं जाने वाले जटाशंकर धाम तक चलने का आव्हान किया।
Pushpendra Pratap Singh - गुड्डू भैया