करहल: करहल क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते 11 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
करहल क्षेत्र के गांव तखरऊ में शॉर्ट सर्किट के चलते 11 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।