मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर की बेटियों ने 'एक दिन की जिलाधिकारी' कार्यक्रम में दिखाया प्रशासनिक हुनर, दिव्यांशी यादव बनीं जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बेटियों ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत “एक दिन की जिलाधिकारी” कार्यक्रम में प्रशासनिक कुर्सियों पर आत्मविश्वास दिखाया। दिव्यांशी यादव जिलाधिकारी, प्रिया यादव पुलिस अधीक्षक बनीं।छात्राओं ने प्रशासनिक जिम्मेदारी और निर्णय प्रक्रिया सीखी। डिक्शनरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।