लोहरदगा: जोंजरो कब्रिस्तान के पास आकाशीय बिजली गिरने से घास काट रही युवती की हुई मौत, कल सदर अस्पताल में होगा शव का पोस्टमार्टम
लोहरदगा: जोंजरो कब्रिस्तान के समीप में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश और ठनका गिरने से जिंगी गांव निवासी सलामत अंसारी की 24 वर्षीय पुत्री सहाना प्रवीण की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार सहाना जोंजरो कब्रिस्तान के समीप घांस काट रही थी, तभी वो अचानक गिरे ठनका के चपेट में आ गई। देर शाम हो जाने के कारण अब कल सदर अस्पताल में किया जाएगा पोस्टमार्टम।