लोहरदगा: क्षेत्र की जनता का सर्वांगीण विकास करना हमारी प्राथमिकता : मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव
वित्त मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बक्शीडीपा, रियाडा, छत्तर बगीचा, नवाडीपाड़ा, बीएस कॉलेज में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। लोगो ने डॉ रामेश्वर उराँव को पेयजल, सड़क निर्माण, बिजली राशन कार्ड, आदि से संबंधित आवेदन दिए।