लोहरदगा: नशा करने वालों की काउंसलिंग जरूरी : दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीडीसी
डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि आज बच्चें व किशोर आसानी से नशे की गिरफ्त में आ जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण सोशल मीडिया के जरिये मांदक पदार्थों तक आसानी से पहुंच होना है। लोग असानी से मादक पदार्थों के विक्रेताओं तक पहुंच जा रहे हैं। आज नशा का तरीका भी बहुत एडवांस हो चुका है। ऐसे में बच्चों व किशोरों समेत जो भी नशा करते हैं उनका काउंसलिंग जरूरी है।