लोहरदगा: देश के विकास के लिए जातिगत जनगणना जरूरी : सुखदेव भगत, सांसद
लोहरदगा - झारखंड की चंपई सोरेन सरकार राज्य में जातीय जनगणना कराने का निर्देश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को दिया है। बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई और इसी बैठक में झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन करते हुए जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया गया। राज्य में जातीय जनगणना को लेकर राजनीति गरमाई हुई है।