भीलवाड़ा: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरी सेवा धर्मशाला के पीछे चौपाटी से अवैध कब्जे हटाए
नगर निगम भीलवाड़ा ने मंगलवार को हरिशेवा धर्मशाला के पीछे चौपाटी क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम दस्ते ने चौपाटी पर अवैध रूप से लगाई गई केबिनों और हाथ ठेलों को हटा दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, चौपाटी पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से केबिन और हाथ ठेले लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।