पटना ग्रामीण: वक्फ कानून के खिलाफ गांधी मैदान में मुसलमानों की भारी भीड़, काली पट्टी बांध पहुंचे तेजस्वी
वक्फ कानून के खिलाफ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को वक्फ बचाओ संविधान बचाओ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मुसलमान भाई हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे।