पटना ग्रामीण: गौरीचक में दादा की पेंशन को लेकर चली गोली, दो अभियुक्त गिरफ्तार: पटना में एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने दी जानकारी
26 जून को गौरीचक में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 4:00 बजे एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि दादा के पेंशन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में एक भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर गोली चलाई थी।