हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में ई-पास मशीन ठप, खरीद शुरू नहीं होने से भीगा गेहूं
कस्बे के क्षेत्रीय सहकारी समिति के साथ इंगोहटा सहकारी समिति में गेहूं खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान है। कस्बे की सहकारी समिति में 100 किसानों ने तथा इंगोहटा में 20 किसानों ने अभी तक गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का गेहूं भीग गया है। किसानों ने गेहूं खरीद के लिए कस्बे की सहकारी समिति के साथ इंगोहटा सहकारी समिति को क