मड़ियाहू: हथेरा गांव में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम, ब्लाक प्रमुख ने सुनीं समस्याएं
जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील के रामपुर ब्लाक अंतर्गत हथेरा गांव में ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह ने अपने आवास पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे ‘जनता दर्शन कार्यक्रम’ का आयोजन किया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।