छर्रा अड्डा पुल पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजवीर परमार के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने जेएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है।