कोरबा: बालको में बाढ़ जैसे हालात, आजाद नगर पुलिया पर 3 फीट पानी, निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
Korba, Korba | Jul 6, 2026 कोरबा जिले में रविवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि शहर के कई हिस्सों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।बालको क्षेत्र की आजाद नगर पुलिया पर लगभग दो से तीन फीट ऊपर से पानी बहने लगा, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने राहगीरों और वाहन चालकों को नाला पार नहीं करने की चेतावनी दी।