आईटी एवं खेल मंत्री बनने के बाद श्रेयसी सिंह पहली बार बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिला जमुई पहुंचीं। सीमा क्षेत्र में कदम रखते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद एनडीए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।