ओबरा: पटवध में अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, महिला डॉक्टर सुरक्षित रहीं
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध मे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय कार में केवल महिला चालक सवार थी। राहत की बात यह रही कि महिला सुरक्षित बच गई। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की निवासिनी 32 वर्षीय पायल वर्मा पत्नी योगेश वर्मा बुधवार सुबह अपनी कार से अकेले वाराणसी के लिए निकली थीं।